समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटकांड का खुलासा

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही, बहादुरपुर स्थित बाबुल इंटरप्राइजेज में 9 मार्च को हुई लूटकांड का भी पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है।

9 मार्च को बहादुरपुर वार्ड-26 स्थित बाबुल इंटरप्राइजेज में तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लैपटॉप, कागजात और ₹4.41 लाख नकद लूट लिए थे। इस संबंध में पीड़ित अंकित कुमार गुप्ता के आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (सदर-1) संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ
CCTV फुटेज का विश्लेषण
संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर
इन सबके आधार पर 30 अप्रैल की रात रेलवे स्टेडियम फील्ड में छापेमारी की गई, जहां से तीन अपराधी गिरफ्तार हुए।

गिरफ्तार अपराधियों का खुलासा: गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त जितेंद्र कुमार (जितवारपुर चौथ) ने पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
लूट की साजिश जमीन कब्जे के विवाद से जुड़ी थी। मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नीरज कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ हनी यादव का नाम सामने आया। अन्य सहयोगियों में मो. दानिश उर्फ दानिया आजाद और शुभम कुमार शामिल अभियुक्तों ने बताया कि लूट के लिए पहले से हथियार और 19 जिंदा गोलियां उपलब्ध कराई गई थीं और घटना से पहले रेकी भी की गई थी।
घटना के बाद लूट की रकम का बंटवारा किया गया, जिसमें गिरफ्तार आरोपी को करीब ₹50,000 हिस्सा मिला।
फिर से वारदात की थी तैयारी: 30 अप्रैल को आरोपी एक नई घटना की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। हालांकि मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ हनी यादव मौके से फरार हो गया।

पुलिस और एसटीएफ की टीम: लूटी गई रकम और सामान की बरामदगी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, साजिशकर्ताओं के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।

*समस्तीपुर में नित्यानंद राय का बयान: “बंगाल में भाजपा की बनेगी बहुमत सरकार” – Doorbeen News*

समस्तीपुर में नित्यानंद राय का बयान: “बंगाल में भाजपा की बनेगी बहुमत सरकार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *