व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: जिला परिवहन कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस क्रम में दैनिक अभियान के तहत विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई।
जांच अभियान के दौरान कुल 495 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई के तहत कुल ₹3,55,000 (तीन लाख पचपन हजार रुपये) की राशि दंड स्वरूप वसूल की गई।


अभियान में मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखें एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।




*पंचायत चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया निर्देश – Doorbeen News*
पंचायत चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया निर्देश





