उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, अब इलाज के लिए सदर अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 में नए उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी और वार्ड पार्षद ज्योति कुमारी ने फीता काटकर स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया।उद्घाटन के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता समेत हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से लोगों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले छोटे-मोटे इलाज के लिए भी समस्तीपुर सदर अस्पताल जाना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब वार्ड में ही उप स्वास्थ्य केंद्र खुल जाने से काफी सहूलियत मिलेगी। गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण और प्राथमिक इलाज की सुविधा यहीं मिल जाएगी। मौके पर वार्ड पार्षद पति नितिन ठाकुर ने कहा कि “अथक प्रयास के बाद वार्ड में यह उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

इससे वार्ड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अब किसी को छोटी बीमारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वार्ड पार्षद ज्योति कुमारी ने उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “आज यह उप स्वास्थ्य केंद्र उन्ही के प्रयासों से वार्ड में संभव हो पाया है। उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से वार्ड-28 के अलावा आसपास के वार्डों के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

*45 वाहनों से परिवहन विभाग ने वसूला 3.55 लाख रुपये जुर्माना – Doorbeen News*

45 वाहनों से परिवहन विभाग ने वसूला 3.55 लाख रुपये जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *