व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में दिनदहाड़े बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 1 . 8 लाख रुपए की लूट कर ली। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों के साथ भी लूटपाट किया गया। जिसमें तीन महिला ग्राहकों से उनका गहना छीन लिया गया। बदमाशों की संख्या 5 बताई गई है जो दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश झखरा कॉलेज की ओर फरार हो गए।
उधर घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है घटना के संबंध में बैंक के मैनेजर प्रवीण कुमार ने बतलाया कि करीब ढाई बजे बैंक के अंदर तीन कर्मी के अलावा तीन महिला ग्राहक और एक पुरुष ग्राहक मौजूद थे।


इसी दौरान पांच की संख्या में अचानक बदमाश अंदर प्रवेश कर गए और हथियार के बल पर लूटपाट करना शुरू कर दिया। इस दौरान जब एक ग्राहक ने प्रतिरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। और कैश काउंटर में रखा हुआ 1.8 लाख रुपए लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला ग्राहक से उनका गहना भी उतरवा लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल लहराता हुआ झखड़ा रोड कॉलेज की ओर फरार हो गये । बदमाश करीब 10 से 15 मिनट तक बैंक के अंदर रहे। उधर घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और पीड़ितों का बयान ले रही है। बता दे कि इस इलाके में आज डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।


इसी दौरान हुई लूट की इस घटना ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकतर पुलिस के कर्मी को डिप्टी सीएम की सुरक्षा में लगाया गया था।
एएसपी संजय पांडे ने बतलाया कि सरायरंजन के झखड़ा रोड स्थित बंधन बैंक की बैंकिंग यूनिट से चार-पांच की संख्या में आए बदमाशों ने एक लाख आठ हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया है वहीं इस दौरान बैंक के अंदर कुछ ग्राहक थे जिनके साथ भी मारपीट और लूटपाट किया गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है बैंक और आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


*शिवाजीनगर पीएचसी प्रभारी डॉ. कुमार अमित का हार्ट अटैक से निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर – Doorbeen News*
शिवाजीनगर पीएचसी प्रभारी डॉ. कुमार अमित का हार्ट अटैक से निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर





