व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News : जिले के 20 प्रखंडों में 25 मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं। इनमें विद्यार्थियों के नामांकन के साथ योग्य शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 25 माडल स्कूलों में कक्षा नौवीं में 1000 छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा। प्रत्येक एक सेक्शन में 40 बच्चे नामांकित किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं के नामांकन को लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर सूची जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा कार्यालय ने सूची के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है।


जिले के बेहतर उच्च माध्यमिक स्कूल को मॉडल स्कूल का स्वरूप प्रदान किया गया है। इसमें छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा। सुविधा के नाम पर विज्ञान की बेहतर लैब, अत्याधुनिक पुस्तकालय, आइसीटी लैब, मैदान के साथ खेल की सुविधाएं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयार के लिए निशुल्क कोचिंग, सामान्य स्कूलों से अलग यूनिफार्म रहेगा। इसके अलावा इन स्कूलों में भविष्य में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा देने की योजना है। अबतक पटोरी और दलसिंहसराय अनुमंडल के 91 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जा चुका है। कुल 100 अंकों में 20 अंक साक्षात्कार का होगा। शिक्षकों का चयन अलग-अलग कैटेगरी में अंकों के आधार पर होगा। कुल 100 अंक में शैक्षणिक योग्यता के लिए कुल 40 अंक, शिक्षण अनुभव के लिए कुल 20 अंक, प्रदर्शन पर 20 अंक, साक्षात्कार कुल 20 अंकों के लिए होगा। इसमें कक्षा नौवीं और 10वीं और कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए शिक्षकों का चयन किया जाएगा।


मॉडल स्कूल के रूप में समस्तीपुर शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय, तिरहुत एकेडमी, रोसड़ा के एचबीएन इंटर उच्च विद्यालय, पटोरी के गुलाब राय बबुना उच्च विद्यालय, दलसिंहसराय के उच्च माध्यमिक विद्यालय, समस्तीपुर सदर के श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर, पटोरी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रुपौली, वारिसनगर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय छतनेश्वर, ताजपुर के उच्च विद्यालय ताजपुर और दलसिंहसराय के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डीह बसढ़िया, विभूतिपुर के लड्डू लाल इंटर आदर्श उच्च विद्यालय सिरसी, पूसा के उच्च विद्यालय पूसा, विद्यापतिनगर के इंटर उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण, मोहिउद्दीनगर के उच्च विद्यालय मोहिउद्दीनगर, बिथान के पीएसपी इंटर उच्च विद्यालय, सरायरंजन के उच्च विद्यालय बधुआ बुजुर्ग, सिंधिया के प्लस टू उच्च
विद्यालय केजी एकेडमी, खानपुर के उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा, रोसड़ा के नीलमणि इंटर उच्च विद्यालय भिरहा, उजियारपुर के हर्दिश नाख्यण उच्च विद्यालय बेलारी, शिवाजीनगर के इंटर उच्च विद्यालय, मोहनपुर के श्री शंकर इंटर स्कूल रसलपुर, मोरवा के बीआरआर उच्च विद्यालय, कल्याणपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय खजुरी और हसनपुर के एनआईएसएम इंटर उच्च विद्यालय हसनपुर भी शामिल है।


*बंधन बैंक से दिनदहाड़े 1.8 लाख की लूट, महिला ग्राहकों से गहना छीना, पांच की संख्या में पहुंचे थे बदमाश – Doorbeen News*





