अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: रोसड़ा गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और वार्डों में अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खासकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले ग्रामीणों को आग से बचाव और आपदा प्रबंधन के प्रति प्रशिक्षित किया गया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने प्रखंड के पैरोरिया वार्ड संख्या 04 में ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्य के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर उसे नियंत्रित करने, लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने तथा प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के उपायों का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत सूझबूझ से काम लेना चाहिए और उपलब्ध संसाधनों—जैसे बाल्टी, पानी, मिट्टी, कंबल आदि—का उपयोग कर प्रारंभिक प्रयास करना चाहिए।

इसके अलावा भीरहा दक्षिण पंचायत के वार्डों में भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अग्निशमन कर्मियों ने घरों में सुरक्षित तरीके से खाना बनाने, गैस सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने तथा बिजली के शॉर्ट सर्किट से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने यह भी बताया कि झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में आग तेजी से फैलती है, इसलिए समय रहते सतर्कता बेहद जरूरी है।अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा पंपलेट एवं कैलेंडर का वितरण किया गया, जिनमें अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, आपातकालीन संपर्क नंबर तथा सावधानियां अंकित थीं।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन जानकारियों को अपने परिवार और आसपास के लोगों के साथ साझा करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें व्यावहारिक जानकारी मिली है, जो भविष्य में किसी भी आपदा से निपटने में सहायक साबित होगी।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी अनुमंडल के अन्य क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

*पति-पत्नी विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक खाया, हालत गंभीर होने पर डीएमसीएच रेफर – Doorbeen News*

पति-पत्नी विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक खाया, हालत गंभीर होने पर डीएमसीएच रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *