पति-पत्नी विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक खाया, हालत गंभीर होने पर डीएमसीएच रेफर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: सिंघिया थाना अंतर्गत कैना गांव में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक ने आक्रोश में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना के बाद पूरे परिवार में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में भर्ती कराया गया।

परिजनों के अनुसार कैना गांव निवासी रामविरीच सहनी के पुत्र शत्रुघ्न कुमार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर शत्रुघ्न ने कीटनाशक दवा पी ली। दवा सेवन के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। स्थिति गंभीर देख परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक बनी रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा के डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना की अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

*वाहन चेकिंग में 8.875 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार – Doorbeen News*

वाहन चेकिंग में 8.875 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *