प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में छात्रों के बीच पाठ्य पुस्तक सेट वितरित, बच्चों में दिखा उत्साह

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में वर्ग 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकों के सेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक मोहम्मद अब्दुल्लाह ने बच्चों से पुस्तकों को सहेज कर रखते हुए उससे ज्ञान अर्जन की बात कही। उन्होंने कहा कि समय पर किताब मिलने से बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और वे शुरू से ही पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयारी कर सकेंगे।

साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें ताकि शिक्षा का लाभ उन्हें पूरी तरह मिल सके। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों को समय पर किताबें उपलब्ध कराए जाने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एचएम ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों के बीच नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया गया है।

किताब वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुस्तकों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। एचएम ने बताया कि किताबें केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ज्ञान और व्यक्तित्व विकास का आधार भी हैं। बच्चों को पुस्तकों की देखभाल करने और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवस्थित तरीके से बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण कराया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी छात्र को किताबों से वंचित न रहना पड़े।

अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। उनका कहना था कि समय पर किताब मिलने से बच्चों की पढ़ाई में गति आएगी और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर शिक्षक अनिरुद्ध कुमार, विक्रम सैनी, वीणा कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

ताजपुर में गेहूं फसल कटनी प्रयोग का प्रयोग, प्रति हेक्टेयर लगभग 40 क्विंटल उत्पादन अनुमानित – Doorbeen News

ताजपुर में गेहूं फसल कटनी प्रयोग का प्रयोग, प्रति हेक्टेयर लगभग 40 क्विंटल उत्पादन अनुमानित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *