ताजपुर में गेहूं फसल कटनी प्रयोग का प्रयोग, प्रति हेक्टेयर लगभग 40 क्विंटल उत्पादन अनुमानित 

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

समस्तीपुर। बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। बुधवार 8 अप्रैल 2026 को प्रखंड के मुरादपुर बंगरा पंचायत स्थित मौजा डीह सरसौना, थाना संख्या-64 के खेसरा संख्या-1141 में यह प्रयोग संपन्न हुआ। निरीक्षण का नेतृत्व अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय बिहार पटना के उप निदेशक (जीवनांक) प्रवीण कुमार ने किया।

कटनी प्रयोग 10×5 मीटर क्षेत्रफल में कराया गया, जिसमें गेहूं की कटाई कर दानों का वजन लिया गया। इस दौरान कुल 19.590 किलोग्राम दाना प्राप्त हुआ। विभागीय गणना के आधार पर इस उत्पादन को प्रति हेक्टेयर लगभग 40 क्विंटल उपज के बराबर माना गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रयोग से वास्तविक उपज का वैज्ञानिक आकलन किया जाता है, जिससे फसल सहायता योजना के तहत किसानों को लाभ देने में पारदर्शिता बनी रहती है।

निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा, मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी यूगल प्रसाद मेहता सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा उच्च वर्गीय लिपिक सुमन सौरभ, कृषि समन्वयक सुभाष चन्द्र, विवेक कुमार, किसान सलाहकार महेश कुमार, विपिन कुमार तथा संजीत कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि कटनी प्रयोग का उद्देश्य क्षेत्रवार उत्पादन क्षमता का सही आकलन करना है, ताकि प्राकृतिक आपदा या उत्पादन हानि की स्थिति में किसानों को योजना के तहत उचित सहायता दी जा सके।

वारिसनगर थाने की पुलिस कर रही पूछताछ, युवक की हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार – Doorbeen News

वारिसनगर थाने की पुलिस कर रही पूछताछ, युवक की हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *