व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे
समस्तीपुर: वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत स्थित कमला वाहा गांव में एक युवक के प्रेम प्रसंग के मामले में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि इस कांड में फूलचंद्र राम एवं उसके पुत्र अरविंद कुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि राज कुमार राम के पुत्र विपिन कुमार को कुछ लोगों ने 4 अप्रैल को जबरन पकड़कर ले गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से नदी में जलकुंभी के नीचे शव को छिपा दिया गया था। इस मामले मे मृतक की मां ममता देवी द्वारा दिए गए नामजद


आवेदन में पहले आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने नदी से जलकुंभी में ढके शव को बुधवार को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि इस घटना मे शामिल और संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


हड़कंप : पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मिला, स्कूल पढ़ने गए 12 वर्षीय छात्र का अपहरण, बरामद – Doorbeen News
हड़कंप : पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मिला, स्कूल पढ़ने गए 12 वर्षीय छात्र का अपहरण, बरामद





