व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव से बीते बुधवार को स्कूल गए एक 12 वर्षीय छात्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने किसी अनहोनी से पहले ही बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली के पास से छात्र को बरामद कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
बिशनपुर वार्ड नंबर 9 के राजीव क कुमार ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र बीते 8 अप्रैल की सुबह बिशनपुर मिडिल स्कूल पढ़ने के लिए गया था। दोपहर 12 बजे स्कूल बंद होने के बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।


इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि उनके साढू का लड़का चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई का प्रशांत कुमार उर्फ मोनू ठाकुर अपने दोस्त विनीत सिंह के साथ मिलकर बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गया है। राजीव कुमार ठाकुर के अनुसार, मोनू ठाकुर के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने पिता के मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली और हत्या की धमकी दी।




गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु फिरोजपुर कैंट–झंझारपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन – Doorbeen News





