व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत लाटबसेपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 08 स्थित डगरूआ गांव में गेहूं के खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सुचना जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई, घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।


स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में तेज दुर्गंध आने पर जब आसपास के ग्रामीणों ने जाकर देखा, तो वहां एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना मुसरीघरारी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुट गई है।


शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है। जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान करने में प्रयास में जुटी हुई है। वही शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।







