व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: एससीईआरटी पटना के आदेशानुसार समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम की घोषणा, छात्र-छात्राओं के प्रगति पत्र पर चर्चा, अभिभावक शिक्षक संवाद एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए सुझाव प्राप्त किया गया।


आज के संगोष्ठी का थीम ” प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ ” था। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में विद्यालय के साथ सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।
मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव कंचन देवी,वर्ग शिक्षक इंदिरा कुमारी, विभा कुमारी, रूचि कुमारी, खुशबू कुमारी, विमला कुमारी, दिवाकर कुमार सिंह,विमल कुमार साह,विनय सिंह आदि ने सहयोग किया।









