इत्र वर्षा, फूलों की होली व महाभण्डारे के साथ श्री श्याम महोत्सव संपन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खाटू श्याम बिहारी मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव इत्र वर्षा, चंग धमाल, फूलों की होली और महाभण्डारे के साथ सोमवार को तीसरे दिन सम्पन्न हो गया। तीसरे दिन समापन के पूर्व भजन गायकों की टोली ने श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के भक्ति पर आधारित भजन और गीत की प्रस्तुति कर भक्ति के सागर में गोता भी लगवाया।

महाभण्डारे में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा। वहीं प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कतार में लगी रही। समापन के पूर्व भजन गायिका राजस्थान के अलवर की जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन और कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित आदि कलाकारों की टोली सुबह से देर शाम तक भजन सुनाया।

जिस दौरान पुरुष व महिला श्रद्धालु झूमने और नाचते रहे। बीच बीच में इत्र की वर्षा होती रही। वहीं फूलों की होली के दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर जमकर फूल बरसाए। जिससे पूरे हॉल में फूल ही उड़ते दिख रहे थे। वहीं पूरा हॉल फूलों से भर गया था। इस दौरान बच्चों की मस्ती देखते ही बनती थी।

फूलों की होली में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल, बसंत संथालिया, श्याम भूत, दीपू मोदी,

राजेश अग्रवाल, जय प्रकाश भूत, रूपेश सोनी, निकेत अग्रवाल, माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल,राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर सभी ने श्रद्धालुओं के साथ साथ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रशासन की टीम और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्यों व अन्य लोगों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *