व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
मंत्री के निरीक्षण में आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास में गड़बड़ी तो जिला कल्याण पदाधिकारी निलंबित
Doorbeen News Desk: जिले में संचालित डॉक्टर अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी के आरोप में जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल को विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय उप निदेशक कल्याण का कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि इन्हें निलंबन किया गया है।
विदित हो कि अनुसूचीत जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री द्वारा 10 मार्च को निरीक्षण किया गया था। समस्तीपुर जिला अन्तर्गत डॉ० अम्बेडकर कल्याण छात्रावास, सरायरंजन, समस्तीपुर, डॉ० भीमराव अम्बेडकर 10+2 अनुसूचित जाति बालिका आवासीय विद्यालय, हरपुर, एलौथ, समस्तीपुर एवं डॉ० अम्बेडकर कल्याण छात्रावास, न०-02, काशीपुर, समस्तीपुर का निरीक्षण किया गया था।


निरीक्षण के क्रम में छात्रावास एवं विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति, जिला कल्याण पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा विद्यालय एवं छात्रावास का नियमित निरीक्षण नहीं किये जाने, सुरक्षा गार्ड को न्यूनतम मजदूरी कम पारिश्रमिक दिये जाने, छात्रों को ससमय पोशाक आपूर्ति नहीं कराये जाने, पोशाक धुलाई के कोई एजेन्सी कार्यरत नहीं रहने, वर्ग-3 के छात्रों द्वारा गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर जबाव नहीं देने,
छात्रावास की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाये जाने एवं छात्रावास की मरम्मति के लिए कार्य नहीं किये जाने संबंधित कई विसंगतियाँ पायी गयी। इसके बाद विभाग के द्वारा इन्हें निलंबित कर दिया गया। साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय उप निदेशक कल्याण का कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा निर्धारित किया गया है।








