तलवार से सिर काटकर हत्या मामले में पांच गिरफ्तार भेजा गए जेल, कारोबार को लेकर हुई अदावत एक दूसरे के बन गए थे दुश्मन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

तलवार से सिर काटकर हत्या मामले में पांच गिरफ्तार भेजा गए जेल, कारोबार को लेकर हुई अदावत एक दूसरे के बन गए थे दुश्मन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव के सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा की तलवार से गला काटकर हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक कुमार उर्फ मलिंगा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में भुसारी गांव के ही दीपक पासवान, अर्जुन पासवान राजेश पासवान और नीतीश कुमार शामिल है। सभी आरोपी को अब जेल भेजा जा रहा है।

एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बतलाया कि मलिंगा और सुधांशु पहले आपस में दोस्त थे। लेकिन दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर अदावत हो गई। सुधांशु पर भी हत्या और शराब कारोबार से जुड़ा हुआ मामला दर्ज है। मलिंगा पर भी कई मामला दर्ज है जिसमें वह फरार भी चल रहा था। इधर दोनों में अदावत के बाद मलिंगा को लगने लगा था कि उसकी हत्या कर देगा। जिससे वह डरा सहमा भी रहता था।

एएसपी ने बतलाया कि गिरफ्तार बदमाशों के पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि 10 मार्च की शाम सुधांशु झोला में लेकर देसी शराब बेचने जा रहा था । इसी दौरान रास्ते में मलिंगा और उसके सदस्यों से इसकी मुलाकात हो गई एएसपी ने बतलाया कि वहीं पर सड़क किनारे मलिंगा और उसके लोगों ने इसे पकड़ लिया और वहीं पर पटक कर सड़क किनारे ही इस पर तलवार से वार किया पहले दोनों पैर पर वार किया । फिर गला काट डाला। बाद में इसे बांसवाड़ा में लाकर रखा जहां पर इसके शरीर को बोरी में बंद किया और बगल के बंजर खेत में दफन कर दिया।

इसके सर को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर बालू के नीचे छुपा दिया। इस दौरान इन लोगों ने उक्त खेत की जुताई भी कराई। जिसकी जानकारी भूमि स्वामी को भी थी। एएसपी ने बताया कि दोनों में को शराब कारोबार को लेकर तनातनी की स्थिति थी। सुधांशु इसकी हत्या न कर दे इस डर से इसने सुधांशु की हत्या कर दी।

एएसपी ने बताया कि इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिल गया है गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है सभी लोगों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *