व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
खानपुर थाना क्षेत्र में ट्रक व ऑटो के बीच में टक्कर, एक की मौत, कई लोग जख्मी
Doorbeen News Desk: खानपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-ग़ुदारघाट मुख्य पथ पर ग़ुदारघाट पुल पर सोमवार की सुबह करीब 7 बजे बालू लदी ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना के दौरान बालू लदी ट्रक ऑटो को टक्कर मारते हुए पुल के रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिर गई। वहीं ऑटो के परचक्खे उर गई।बताया गया कि ऑटो में करीब तीन चार बच्चे और अन्य लोग सवार थे। जिसमें घटना के बाद बच्चे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।


वहीं एक अधेड़ की मौत ऑटो में ही दबकर हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।वहीं ऑटो में फंसी अधेड़ की शव को जेसीबी से तोड़कर बाहर निकाला गया है।हालांकि शव की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुटी है।
वहीं ट्रक ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं हो सकता है ट्रक ड्राइवर भी ट्रक के नीचे फंसा हो सकता है। हालांकि पुलिस इसकी जांच में जुटी है।







