रेलवे कर्मी का दरभंगा शाखा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, बैठक में दिए गए कई सुझाव

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

रेलवे कर्मी का दरभंगा शाखा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, बैठक में दिए गए कई सुझाव

Doorbeen News Desk:  दरभंगा शाखा कार्यकारणी की बैठक दरभंगा शाखा सचिव  मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मण्डलमंत्री  मनोज कुमार, मंडलीय पदाधिकारी सुशील कुमार उपस्थित रहे।
शाखा की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी अपनी एकता का परिचय देते हुए शाखा की मासिक बैठक की दायित्व शाखा पदाधिकारी  सुखदेव जी को दिया गया कि सभी पदाधिकारी से संपर्क कर 05 दिन पहले ग्रुप में बैठक की सूचना देंगे।

सभी पदाधिकारी ने शाखा सचिव  मनोज कुमार के साथ कदम से कदम मिलकर चलने का वादा किए साथ की कार्यकारी अध्यक्ष ए एन खान ने कहे कि युवा मण्डलमंत्री को मंडल का प्रभार दिए जाने से मंडल में काफी उत्साह है। साथ की नए जवाबदेही के लिए बधाई भी देने का काम किए।
मण्डलमंत्री ने सभी पदाधिकारी को आश्वस्त किए कि शाखा की जो भी समस्याएं हो उसे लिखित रूप से शाखा सचिव के माध्यम से लेटर पैड के माध्यम से मण्डल को दिया जाय ताकि उसका निदान मंडल स्तर से कराई जा सके।

बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत दरभंगा वाणिज्य अधीक्षक से मुलाकात कर समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया साथ ही रूसरा वाणिज्य अधीक्षक  सोहन रामजी के पुत्र जो मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो गए है और दरभंगा सराफ हॉस्पिटल में इलाजरत है उनसे भी मिलने का काम मण्डलमंत्री  मनोज कुमार एवं सुशील कुमार ने किए और ईलाज की जानकारी लिए।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष  एन खान, शाखा सचिव मनोज कुमार यादव, मुस्ताक याहिया, दिवाकर कुमार, सुखदेव, ऋषिकुमार, रंजीत कुमार सिंह, रंजीत ठाकुर सहित शाखा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी ने भाग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *