विकसित भारत युवा संसद- 2026 का आयोजन किया जाएगा, 18-25 होगी आयु

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

विकसित भारत युवा संसद- 2026 का आयोजन किया जाएगा, 18-25 होगी आयु

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिला के वैसे युवा जिनकी आयु 18 -25 वर्ष के बीच है। उन्हें सूचित किया जाता है कि मेरा युवा भारत और समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में युवा सांसद- 2026 का आयोजन दिनांक :- 07 मार्च , 2026 को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में किया जाएगा।

इस युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है । पंजीयन दिए गए लिंक :- Mybharat.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। केवल पंजीकृत युवा ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। पंजीयन करवाने की अंतिम तिथि :- 05 मार्च, 2026 तक निर्धारित है। प्रतियोगिता का विषय है:- आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक।

युवा इसी विषय पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता का निर्णय निर्णायक मंडल के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। निर्णय के आधार पर चयन किए गए पॉंच उत्कृष्ट युवाओं को बिहार राज्य संसद में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जहॉं वे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित होने के पश्चात भारतीय संसद में अपना विचार रख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *