व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
हसनपुर मूर्ति चोरी का हुआ खुलासा, तीन मूर्ति बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Doorbeen News Desk: एक फरवरी की रात्रि हसनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवधा स्थित छोटी ताकुरबाड़ी से अष्टधातु की चार मुर्ति (03 बड़ी, 01 छोटी) की चोरी की घटना हुई। इस मामले में अज्ञात चोर के विरूद्ध दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रोसडा के नेतृत्व में चोरी की गई मूर्ति की बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि गठित टीम के सदस्यों के द्वारा तकनीकि एवं परंपरागत अनुसंधानोपरांत काण्ड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा इन दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी गयी 03 (तीन) बड़ी मूर्ति को बरामद कर लिया गया है। एक मूर्ति की बरामदगी एवं घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों मे अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सिन्टू सिंह, उम्र 25 वर्ष, पिता-शिव शंकर सिंह, ग्राम-काले नरपत, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर व राजीव झा, उम्र 32 वर्ष, पिता सुधीर झा, सा० देवधा, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर है। छापामारी दल के सदस्य में पु०नि० अकमल खुर्शीद, थानाध्यक्ष, हसनपुर थाना, पु०नि० कुणाल चन्द्र सिंह, प्रभारी, डी०आई०यू०, पु०अ०नि० सिकन्दर कुमार, हसनपुर थाना, पु०अ०नि० कुमारी दिव्या, हसनपुर थाना, पु०अ०नि० अमोद कुमार सिंह, हसनपुर थाना, पु०अ०नि० अमित कुमार, डी०आई०यू०, पु०अ०नि० धनंजय कुमार, डी०आई०यू०, पु०अ०नि० प्रिंस प्रशांत भरत, डी०आई०यू०, सिपाही अनीश कुमार शामिल हैं।








