व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
रोसड़ा पुलिस ने बरामद किया दो किलो गांजा, वाहन जांच के दौरान मिली कामयाबी
Doorbeen News Desk: रोसड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत करीब दो किलोग्राम गांजा बरामद कर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुरादपुर स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में मुरादपुर निवासी प्रिंस कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है।



वहीं दूसरी कार्रवाई में महावीर चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर बंधे झोले की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन विवरण के आधार पर मालिक की पहचान कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।







