व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर पुलिस को क्यों करनी पडी सभी ज्वेलरी शॉप मालिकों एवं व्यवसायी वर्ग से अपील
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर पुलिस सभी ज्वेलरी शॉप मालिकों एवं व्यवसायी वर्ग से अपील करती है कि सुरक्षा के मद्देनजर निम्न सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें।
> ज्वेलरी शॉप के अन्दर एवं बाहर सी०सी०टी०वी० कैमरे जरूर लगवाएँ। जो हर तरफ की रिकॉर्डिंग कर सकें।
> अपनी दुकान में एक सुरक्षा गार्ड रखें। ये गार्ड आपकी दुकान पर नजर रखेगा और किसी दुकान पर नजर रखेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर ध्यान देगा।
> एक अच्छा अलार्म सिस्टम लगवाएं। ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित कर सकें।
> अपनी दुकान के अंदर एवं बाहर लाइटिंग का खास ध्यान रखें। अच्छी लाइटिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा।

> दुकान में किसी भी कर्मी को रखने से पूर्व उसके बारे में अच्छे से जाँच-परख कर उसके चरित्र का सत्यापन अवश्य कर लें।
> दुकान को एक निर्धारित समय पर ही खोलें एवं बंद करें।
> ज्वेलरी शॉप के प्रवेश द्वार पर नियंत्रण हेतु उचित प्रबंध करें। आप दरवाजे पर एक ग्रिल लगवा सकते है। यह अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा।
समस्तीपुर पुलिस का सहयोग करें। अपराध नियंत्रण में सहभागी बनें। समस्तीपुर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।









