नरसिंहा में स्वीट कॉर्नर दुकान से 22 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

नरसिंहा में स्वीट कॉर्नर दुकान से 22 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Doorbeen News Desk:  शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के नरसिंहा चौक पर सोनू मोनू स्वीट कॉर्नर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी दुकानदार को सोमवार सुबह करीब 7 बजे तब हुई, जब उन्होंने रोज की तरह दुकान खोली।

दुकान में प्रवेश करते ही गल्ला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी लगभग 22 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित दुकानदार भटौरा पंचायत के अखतवारा गांव निवासी डोमी साह ने बताया कि वे रविवार की रात करीब 7.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।

इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दुकान का गल्ला तोड़ दिया और नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

इस संबंध में दुकानदार द्वारा शिवाजीनगर थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर एक आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *