व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पोर्टल पर गलत फोटो डालने वाले दो कर्मी बर्खास्त, PTA व PRS के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कई माध्यम से शिकायत मिली थी कि एनएमएसएस पोर्टल जो हैं, मनरेगा के तहत कार्य किए गए, उसका फोटो अपलोड किया जाता है। जो गलत फोटो अपलोड किया जाता है। जांच करने पर आरोप सत्य पाया गया। इस मामले में दो सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। वही PTA व PRS के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


जिसमे बिथान ब्लॉक के बेलसन्दी की सुपरवाइजर ममता कुमारी और मोरवा ब्लॉक की मोरवा उत्तरी की सुपरवाइजर नूतन कुमारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। साथ ही उनके क्षेत्र के पीटीए और पीआरएस पर विभागीय कार्रवाई हो रही है। जिसमें उनके वेतनमान की कटौती की जाएगी। साथी जिले में सख्त निर्देश दिया गया है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।








