विद्यापतिधाम में तीन दिवसीय तेरहवां विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी, सोमवार को होगा उद्धघाटन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

विद्यापतिधाम में तीन दिवसीय तेरहवां विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी, सोमवार को होगा उद्धघाटन

Doorbeen News Desk: भक्त कवि विद्यापति के निर्माण भूमि विद्यापतिधाम में तीन दिवसीय तेरहवां विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार को महोत्सव का उद्घाटन जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।

महोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों को बैठने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण, सुरक्षा की व्यवस्था, ठहराव, वाहनों के लिए पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों आदि की व्यवस्था कर ली गयी है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह एसडीओ किशन कुमार ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुये बताया कि सरकारी स्तर पर विद्यापति राजकीय महोत्सव का शुभारंभ 2013 में शुरू हुआ था।

इस बार तेरहवां विद्यापति राजकीय महोत्सव 12,13 और 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। जिसकी भव्यता के लिए मंदिर की चारों दिशा के पथ में तोरण द्वार, प्रचार प्रसार के साथ मंदिर की सफाई रंगाई से लेकर सजावट कर आकर्षक लुक दिया गया है। स्मारक चौक से मंदिर होते हुये स्टेशन तक सजाया गया है और कार्यक्रम के दिन मंदिर पथ में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवियों से लेकर कई मंत्री, सांसद सहित जिला स्तर के पदाधिकारी रहेंगे जिसकी सूचना दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *