सोनबरसा चौक पर लाइब्रेरी से वापस लौट रहे युवक का मोबाइल छीना, जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

सोनबरसा चौक पर लाइब्रेरी से वापस लौट रहे युवक का मोबाइल छीना, जांच में जुटी पुलिस

Doorbeen News Desk: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मोहल्ला में रविवार की देर शाम लाइब्रेरी से घर लौट रहे एक युवक को कुछ नशे की हालत में मौजूद बदमाशों ने निशाना बनाया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान आदर्शनगर निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि रास्ते में पहले से बैठे कुछ नशेड़ी युवकों ने अचानक उनका मोबाइल छीन लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया और फोन वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी देते हुए वहां से निकल गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास पूछताछ करते हुए छानबीन की।

इधर घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। पुलिस ने पीड़ित को मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देने की सलाह दी है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *