अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर द्वारा नगर निगम क्षेत्र में 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर द्वारा नगर निगम क्षेत्र में 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Doorbeen News Desk: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर द्वारा नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन को 10 सूत्री मांगपत्र सौंप कर अविलंब समाधान की मांग किया गया

इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री श्री अनुपम कुमार झा ने बताया कि आज शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के द्वारा सड़कों पर मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है और नगर निगम ऐसे नर्सिंग होम को चिन्हित का करवाई करने के बजाय कुंभकर्णी निंद्रा में सोया हुआ है और नगर निगम वासियों के जान से खिलवाड़ होने दे रहा है।

ऐसे नर्सिंग होम को चिन्हित कर तुरंत करवाई करने की आवश्यकता है साथ ही ऑफिस, स्कूल कॉलेज के समय में कचरा उठाव होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती हैं इसलिए कचरा का उठाव सुबह 8 बजे से पहले होना चाहिए साथ ही साथ आज वर्षों से बीएड कॉलेज का प्रांगण जलजमाव में डूबा रहता है ऐसा लगता हैं कि वह किसी शैक्षणिक संस्थान का मैदान नहीं अपितु पूरे मुहल्ले के गंदे पानी का संग्रह केंद्र है।

जिससे छात्रों को काफी परेशानी होती है तथा महाविद्यालय को भी विभिन्न परेशानियों से गुजराना पड़ता है , इसकी जलनिकाशी की पूर्ण योजना होनी चाहिए़ अन्यथा विद्यार्थी परिषद् नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेगी

वही जिला सह संयोजक शुभम कुमार एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक निक्कू आर्य ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में नशीली पदार्थों के विक्री पर रोक लगना चाहिए इसको लेकर विद्यार्थी परिषद् पूर्व में भी आवाज उठाती रही हैं परंतु इस दिशा में अबतक कोई करवाई देखने को नहीं मिला है

वही नगर सह मंत्री अमृत झा एवं प्रिंस कुमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी हाईस्कूल के बाहर एवं भीतर कूड़ेदान का समुचित प्रबंध किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *