बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा सिंघिया का 19वाँ राज्य सम्मेलन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा सिंघिया का 19वाँ राज्य सम्मेलन

Doorbeen News Desk: बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा सिंघिया का 19वाँ राज्य सम्मेलन 08 दिसंबर 2025 को सीएचसी सिंघिया के सभागार में साथी रमेश कुमार एवं मिथिलेश झा की अध्यक्षता में हुई।

मंच का संचालन साथी सोचेंद्र सिंह ने किया।अध्यक्ष मंडल साथी ने कहा कि गगन भेदी नारों के बीच झंडोतोलन साथी रमेश जी के द्वारा की गई। साथियों ने शहिदों को लाल सलाम के नारों से गुंज उठा। स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी से झंडा बैनर के साथ शोभा यात्रा निकल कर बथान चौक से होकर पुनः सीएचसी परिसर में बैठक में तब्दील हो गया।

खुले सत्र का उद्घाटन करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मी कांत झा ने सिंघिया के कर्मचारी आंदोलन के इतिहास का याद दिला कर वर्तमान समय में अपने वाजिब हकों को लेकर आगे बढ़ने का आवाहन किया । श्री झा ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी संवेदन हीन है और अधिनायक वाद की ओर अग्रसर है।

हमे भूलना नहीं चाहिए कि कैसे नोट बंदी,करोना और अभी हवाई यात्रा के दरम्यान जनता को कैसे परेशान करने का काम किया है। हमे अपने अधिकारों के साथ साथ स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी आगे आना होगा। मुख्य वक्ता साथी राजीव रंजन के सरकार से NPS -UPS पर रोक लगाने एवं सभी कर्मीयों का OPS देने की मांग की। स्वागत समिति के द्वारा सम्मेलन में आए अतिथियों को माला और चादर देकर सम्मानित किया गया ।

प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन करते हुए बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज जो कुछ हम पा रहे है यह एक लंबे संघर्ष की देन है ।यह संगठन 1944 में बना और समय समयभपर हमलोगों अपने संविधान पर मंथन किया है।करोना काल में सरकार नेबकहा की सभी स्वास्थ्य कर्मी को अग्रिम वेतन दी जाएगी परंतु करोना में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए काम किया परंतु उक्त अवधि का 19 महीने का महंगाई भत्ता नहीं दिया।

स्वास्थ्य व्यवस्था आज संक्रमण से गुजर रहे है। देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा डॉक्टर की कमी है। पर मेडिकल स्टॉफ नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब कोई आवास नहीं है । कार्यस्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का घोर आभाव है।अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण दवा नहीं दी जा रही है। श्री अरुण कुमार सिंह ने कर्मचारियों को एक जुट होकर संघर्ष को बढ़ाने की अपील की।
सम्मेलन को श्रीमती रंजना कुमारी,रेखा कुमारी,शैलेन्द्र कुमार, बिंदु कुमारी सिंह,पूजा भारती,मीनू कुमारी,एवं निरंजन कुमार ने संबोधित करते हुए सम्मेलन की सफलता की शुभ कामना दी।

स्वागत मंत्री संजय कुमार ने सम्मेलन में उपस्थित साथियों का स्वागत किया।
प्रखंड मंत्री राम प्रवेश सिंह विगत सम्मेलन से लेकर अभी तक अपने कार्यों का प्रतिवेदन सदन में रखा। प्रखण्ड मंत्री के प्रतिवेदन पर श्रीमती अवलेश कुमारी, गीतांजलि कुमारी,रंजू कुमारी,नीलम कुमारी, विभा कुमारी ,किरण कुमारी,रानी आराधना ने अपने विचारों को रखा। तत्पश्चात सर्व सम्मति से मंत्री प्रतिवेदन एवं कोश प्रतिवेदन पारित किया।
जिला मंत्री राजीव रंजन एवं रंजना कुमारी के नेतृत्व में अगले सत्र के पदधारकों का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *