व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
भोला टाकीज ROB निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्य के सुचारू संचालन को निर्देश
Doorbeen News Desk: अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ROB निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्य के सुचारू संचालन से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान उन सभी स्थलों की पहचान की गई, जहाँ अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य एवं यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस संदर्भ में निर्णय लिया गया कि ऐसे सभी स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण-मुक्त कराया जाएगा, ताकि ROB निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके।


बैठक में नगर थाना एवं मुफ़्फ़सिल थाना के थाना अध्यक्ष, नगर निगम के पदाधिकारी, आंचल के राजस्व अधिकारी, तथा कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परस्पर समन्वय स्थापित कर ROB निर्माण कार्य सुनिश्चित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाए तथा यातायात व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न होने दी जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आमजन की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है तथा ROB निर्माण कार्य को शीघ्रता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।






