वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे के अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों, महिलाओं और बुजुर्गों को वूलन कपड़े वितरित किए

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे के अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों, महिलाओं और बुजुर्गों को वूलन कपड़े वितरित किए

Doorbeen News Desk:  वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे के अवसर पर, राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती स्वयंसेवकों की सामाजिक संस्था द उम्मीद ने इंसानियत की एक मिसाल पेश करते हुए, द उम्मीद Winter Clothes Distribution Drive के द्वितीय चरण में NSS द्वारा गोद लिए गए जितवारपुर निजामत वार्ड–16 में सैकड़ों जरूरतमंदों, महिलाओं और बुजुर्गों को वूलन कपड़े वितरित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कविता रावत ने बताया कि सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है”। द उम्मीद ने इस दिन को सेवा-भाव, एकजुटता और समाज के प्रति जिम्मेदारी के वास्तविक अर्थ में मनाया। द उम्मीद एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ. महेश कुमार चौधरी (हिंदी विभागाध्यक्ष, समस्तीपुर कॉलेज) ने बताया कि वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे हमें याद दिलाता है कि सेवा कोई सामान्य कार्य नहीं—यह मानवता के प्रति लिया गया महान संकल्प है।

आज द उम्मीद के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक गर्माहट पहुँचाना मेरा सौभाग्य है। समाज तभी आगे बढ़ता है जब हर व्यक्ति एक ‘स्वयंसेवक’ बनकर सामने आता है।”
डॉ. अपराजिता राय ने बताया कि द उम्मीद बिहार की सबसे युवा टीम द्वारा संचालित एक ऐसी संस्था है जो उन लोगों तक पहुँच रही है जिन्हें समाज अक्सर देख कर भी अनदेखा कर देता है उनके लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है!

द उम्मीद संस्थापक अमरजीत कुमार ने बताया कि Winter Clothes Distribution Drive का लक्ष्य सिर्फ कपड़े देना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा, महिला या बुजुर्ग ठंड की मार न झेले। वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे के मौके पर हम उन सभी स्वयंसेवकों को सलाम करते हैं जो बिना स्वार्थ समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान कर रहे हैं हैं। द उम्मीद की शक्ति इसकी टीम की एकजुटता है। मौके पर द उम्मीद बोर्ड मेम्बर डॉ. श्वेता दुबे, ब्यूटी कुमारी , नवनीत, दीपक, रौशन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *