ABVP ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दिया श्रधांजली

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

ABVP ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दिया श्रधांजली

Doorbeen News Desk: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर मंत्री विनीत कुमार ने किया

वहीं जिला संयोजक केशव माधव ने कहा कि भीमराव अंबेडकर अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित पिछड़ों, अल्पसंख्यक, महिलाओं के शिक्षा और अधिकार की बराबरी के लिए आंदोलन किया। उन्होंने ही दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया।

मुख्य वक्ता राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके जीवन पथ पर चलने का आग्रह किया, उन्होंने बाबा साहेब के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ. बी.आर अंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उनका पूरा जीवन भारत की एकता एवं अखंडता को समर्पित है ,उनकी पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है।

6 दिसंबर 1956 में इसी दिन उनकी मृत्यु हुई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे

मौके पर महाविद्यालय प्रधानाचार्य दिलीप कुमार, डॉ विनय कुमार ,डॉ निकेंद्र कुमार , डॉ प्रेमलता शर्मा, डॉ संजय कुमार चंद्रशेखर सिंह दीपक नायर डॉ मधुलिका कुमारी डॉ श्वेता कुमारी, जिला सहसंयोजक शुभम कुमार,जिला सोशल मीडिया निक्कू आर्या , अमृत झा ,रजनीश कुमार ,अनुराग कुमार ,विकास कुमार रेशमा परवीन रश्मि कुमारी विष्णु ठाकुर शिल्पी कुमारी गुलनाज खातून खुशबू कुमारी पूजा कुमारी रंजू कुमारी बबलू कुमार नितीश कुमार चंदन पासवान गौतम कुमार सुनील कुमार अमित कुमार यादव गुड्डू खान गुड्डू कुमार रोहित कुमार कुंदन कुमार पूजा कुमारी निर्मला कुमारी भारती कुमारी शिशुपाल कुमार विनय कुमार राम मोहम्मद साजिद खुशबू भारती पूजा भारती रश्मि परवीन गुलनाज परवीन सहित सैंकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *