व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
वारिसनगर से जदयू प्रत्याशी मांजरिक मृणाल और कल्याणपुर सुरक्षित से जन सुराज से राम बालक पासवान ने किया नामांकन
Doorbeen News Desk: बिहार विधानसभा के नामांकन के 5वे दिन वारिसनगर से एनडीए की ओर जदयू प्रत्याशी मांजरिक मृणाल ने नामांकन किया। वो जदयू विधायक अशोक कुमार उर्फ मुन्ना के पुत्र हैं। जबकि कल्याणपुर सुरक्षित से जन सुराज से राम बालक पासवान ने नामांकन किया। राम बालक पासवान वर्तमान में समस्तीपुर नगर निगम के उपमेयर है।
जबकि मंगलवार

को वारिसनगर से दो प्रत्याशी ने एनआर कटवाया। समस्तीपुर से चार प्रत्याशी ने एनआर कटवाया। जिसमें जनसुराज के मनोज कुमार सिंह का भी नाम शामिल हैं। वही कल्याणपुर से तीन प्रत्याशी ने एनआर कटाया है। वारिसनगर के प्रत्याशी मांजरिक मृणाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा


कि वह अपने पिता के काम को प्राथमिकता देंगे। उनके द्वारा किए गए काम में जो कमी रह गई होगी, वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के बारे में सोचा जाएगा। वह स्वयं युवा है और युवा की दर्द भरी भांति जानते हैं। वारिसनगर की जनता की आशीर्वाद हमारे साथ है।
जन सुराज के प्रत्याशी राम बालक पासवान ने कहा कि कल्याणपुर की जनता की आशीर्वाद उनके साथ है। वह कल्याणपुर क्षेत्र को बंधन मुक्त करने आए हैं। 15 सालों से क्षेत्र बंधक बना हुआ है। जिसमें विकास के नाम पर कुछ नहीं हो सका। इसलिए सभी जनता उनके साथ है।






