विधानसभा चुनाव को देखते हुए वाहन जब्त की कार्रवाई शुरू 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विधानसभा चुनाव को देखते हुए वाहन जब्त की कार्रवाई शुरू 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। एक तरफ जहांअर्द्ध सैनिक बल को सुरक्षा के लिए मंगवाया गया है। वही डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

वहीं वाहन को वाहन कोषांग के द्वारा सभी प्रकार के वाहन को जप्त करने के कार्रवाई भी शुरू की गई। इस कड़ी में शहर के पटेल मैदान में बस, मिनी बस, ट्रक एवं स्कॉर्पियो- बोलोरो जब्त कर जमा की जा रही है। इससे वाहन चालकों एवं मालीकों में हरकंम्प मच गया है  कई वाहन चालकों का कहना है कि अभी बहुत पहले ही बंद जब्त की कार्रवाई की जा रही है।

उन लोगों के द्वारा का भाड़ा के लिए  लोगों से अग्रिम राशि उठा ली गई है। ऐसे में समय पर वाहन कैसे उपलब्ध कराएगे। क्योंकि चुनाव में वाहन जप्त की कार्रवाई होने से चुनाव खत्म होने तक रहता है। वाहन के छूटने असर नहीं दिख रहे हैं।

पटेल मैदान गेट के सामने मुख्य सड़क पर दोनों और पुलिस जवान खड़े रहते हैं एवं आने जाने वाले वाहनों को जप्त करते हैं। इस कड़ी में पटेल मैदान में वाहनों की संख्या काफी अधिक हो गई है।