आस्था: खोइंछा भरने के लिए मैया के दरवार में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़, महागौड़ी रूप की हुई पूजा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

आस्था: खोइंछा भरने के लिए मैया के दरवार में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़, महागौड़ी रूप की हुई पूजा

Doorbeen News Desk: खानपुर:शक्ति की अधिष्ठात्री माता दुर्गा की आठवीं रुप महागौड़ी की पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को माता की खोइंछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं की अपाड़ भीड़ थानेश्वरी दुर्गा मंदिर खानपुर में देखी गई।सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में पूरा दिन देखा गया।नए परिधानों में सजी-धजी महिला श्रद्धालुओं के हाथों में सजी पूजा की थाली लिए मंदिर की तरफ बढ़ते हुए भक्ति रस का प्रकाश फैल रहा था।

माता की खोइंछा भरने के लिए इकट्ठी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पूजा समिति और पुलिस प्रशासन के सदस्यों को काफी मशक्कत करना पड़ा।यहां विभिन्न इलेक्ट्रिक लाइटों व बल्ब के बीच पहाड़ पर सजी माता की अलग-अलग माता दुर्गा, माँ लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान् श्री गणेश जी महाराज, भगवान् शंकर, कार्तिक महाराज की भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है।यहाँ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए पूजा समिति की ओर से पूरी सुरक्षा का प्रबंध है।

पंडित मनोरंजन झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता की पूजा अर्चना की जा रही है।आज बुधवार नवमी तिथि को देवी रूपी कन्या भोजन भी कराया जाएगा।या देवी सर्व भूतेषु आदि रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः की गूंज से कण कण गुंजायमान हो रहा है।इसके अलावे इलमासनगर, सादीपुर, हसनपुर, हांसोपुर, शोभन, बछौली, साहपुर, खतुआहा, नत्थुद्वार, सिवैसिंहपुर आदि मां दुर्गा मंदिरों में खोईछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई।

पूजा की सफलता में कमेटी के सचिव रमण कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष करुणाकर पाठक, सीताराम सिंह, भोला महतो, नंदलाल शर्मा, सुरेश शर्मा, अमित कश्यप, सुनील कुमार साह, गांगो साह, महंत अरविंद कुमार कुशवाहा, प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, रामाशंकर शर्मा, राज कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, कपिल महतो सहित समस्त ग्रामीण पूजा की सफलता में जुटे हैं।इधर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और पुलिस बल जुटे हैं।