व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
जाको रखे साईयान मार सके न कोई, समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई महिला, RPF ने बचाई जान
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात्रि रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। बताया गया है कि जिले के विधापतिनगर थाना क्षेत्र के गढसिसई गांव के वार्ड नं 4 निवासी राजकपूर केवट की पत्नी शोभा देवी मंगलवार की रात्रि बनारस जाने हेतु समस्तीपुर स्टेशन पहुंची थी।


तभी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन खुल गई। शोभा देवी चलती ट्रेन मे चढ़ने की कोशिश की इसी दौरान वह ट्रैक के नीचे जा गिरी। डुयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़ कर महिला को बचाने गए। चलती ट्रेन अचानक रोका गया। रेल सुरक्षा बल ने ट्रैक के नीचे गिरी शोभा देवी को निकाला।


घटना की सूचना रेलवे अस्पताल को दी गई इसके बाद स्टेशन पर डाक्टरों की टीम पहंची। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरें से बाहर बताई गई है। आरपीएफ के काम की सराहाना सभी लोग कर रहे हैं। आरपीएफ की नहीं होती तो महिला का बचाना काफी मुश्किल था। यूं कहे तो उक्त महिला के लिए आरपीएफ किसी देवदूत से काम नहीं था।






