व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
महाष्टमी व नवमी के अवसर पर माता की खोइच्छा भरने उमड़ी महिलाओं भीड़, सभी सड़को तक राह पूजा पंडालो की ओर मुड़ गयी थीं
Doorbeen News Desk: दुर्गा माता के आठवें रूप में मंगलवार को महागौरी की पूजा अर्चना की गयी। सभी पूजा पंडालो में महागौरी की पूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं के भीड़ उमंडी पड़ी थी। महा अष्टमी के दिन खोइच्छा भरने को लेकर महिलाओं की भीड़ सुबह से लगी थी। विभिन्न मंदिरों एवं पूजा पंडालों में महाष्टमी की पूजा आराधना की गई।


महिलाओं के द्वारा महा अष्टमी को खोइच्छा भरने की पुरानी परंपरा है। ऐसा मानना है कि महागौरी कल्याणकारी होती है। वह सबों का कल्याण करती है। इसलिए महिलाएं खोइच्छा भरकर उनसे अपना आशीर्वाद बनाए रखना की प्रार्थना करती है एवं जीवन में सुख जीवन, दांपत्य जीवन, पुत्रों पर बनाए आशीर्वाद बनाए रखती है। विदित हो की यजमान एवं पंडितों के द्वारा सर्वप्रथम कलस की पूजा अर्चना की गई।


फिर महागौरी के रूप में मां दुर्गा की आराधना की गई। इस दौरान मंदिरों एवं पूजा पंडालो में काफी भीड़ देखी गई । मुजौना के पंडित विनय कुमार झा ने बताया कि महागौरी का रूप कल्याणकारी होता है। सबों का कल्याण करती है। इसलिए महिलाएं खोइच्छा भर कर आशीर्वाद ग्रहण करती है। इनके पूजा करने से घर में सुख समृद्धि, जीवन सुखमय एवं पुत्र प्राप्ति के लिए होती है।






