वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन, 29 लाख 26 हजार 575 वोटर को शामिल किया, एक लाख 18 हजार 795 वोटर का नाम कटा

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन, 29 लाख 26 हजार 575 वोटर को शामिल किया, एक लाख 18 हजार 795 वोटर का नाम कटा

Doorbeen news Desk: समस्तीपुर जिले में वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन किया गया। 10 विधानसभा में कुल वोटर की संख्या 29 लाख 26 हजार 575 वोटर को शामिल किया गया। जिसमें पुरुष वोटर की संख्या 15 लाख 60 हजार 425 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 13 लाख 66 हजार 120 का नाम शामिल किया गया। जबकि जेंडर वोटर 30 है। मतदाता लिस्ट के फाइनल में 65 हजार तीन सौ नाम जोड़े गए हैं।

पूर्निरीक्षण से पहले समस्तीपुर जिले मतदाता की संख्या 30 लाख 45 हजार 370 थी। फाइनल सूची में यह घटकर 29 लाख 26 हजार 575 हो गया। जिससे जिला के एक लाख 18 हजार 795 वोटर का नाम मतदाता सूची से कट गया है। यह मतदाता या तो मृत है या दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इसकी सूची जारी कर दी। साथ ही राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक कर सूची को साझा किया गया। जिले के दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ सूची को साक्षा किया।

131-कल्याणपुर -3 लाख 23 हजार 190

132-वारिसनगर – 3 लाख 23 हजार 162

133- समस्तीपुर – 2 लाख 73 हजार 491

134-उजियारपुर – 3 लाख 07 हजार 873

135- मोरवा – 2 लाख 67 हजार 430

136- सरायरंजन – 2 लाख 81 हजार 039

137-मोहिउद्दीनगर – 2 लाख 58 हजार 318

138 – विभूतिपुर – 2 लाख 73 हजार 894

139- रोसड़ा – 3 लाख 29 हजार 878

140-हसनपुर – 2 लाख 88 हजार 306

दस विधानसभा में 3603 बूथ:  जिले के दस विधानसभा में कुल 3603 बूथ होगा। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल मतदाता 28,61,415 था। जिसमें पुरुष मतदाता 15,25,161 का नाम शामिल था। महिला मतदाता की संख्या 13,36,226 है।