शिवाजीनगर प्रखंड में प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

शिवाजीनगर प्रखंड में प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत तीनों मंडलों भाजपा उत्तरी मंडल, पूर्वी मंडल और पश्चिमी मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार (उत्तरी), ललित कुमार झा (पूर्वी) और संतोष कुमार बबली (पश्चिमी) के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, हर घर संपर्क अभियान तथा अन्य सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रमों में उत्साह का माहौल रहा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर उनका 75वां जन्मदिन भी मनाया गया।

मौके पर महामंत्री सुरेंद्र कुमार सुमन, मंत्री व सेवा पखवाड़ा संयोजक कुमार प्रभाकर, पंचायत अध्यक्ष व हर घर संपर्क अभियान के संयोजक आकाश कुमार, रंजीत कुमार मंडल, मणि शंकर कुमार यादव, रोसड़ा विधानसभा आईटी सेल सह प्रभारी नवीन कुमार सिंह, आईटी सेल प्रभारी गोपाल किशोर सिंह सहित

दिनेश यादव, रमाकांत सिंह, अरुण कुमार, श्याम कुमार, विनोद कुमार, गंगा जी, महेंद्र नारायण चौधरी, कैलाश पंडित, माधव झा, सरवन झा, रमन कुमार, भोला जी, नेपाल कुमार और शिवाजी मंडल शामिल थे।कार्यक्रम में सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।