तेजस्वी यादव के बिहार अधिकारी यात्रा को लेकर की गई बैठक, राजद नेताओं ने की तैयारी की समीक्षा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

तेजस्वी यादव के बिहार अधिकारी यात्रा को लेकर की गई बैठक, राजद नेताओं ने की तैयारी की समीक्षा

Doorbeen News Desk: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा के तहत 19 सितंबर को समस्तीपुर पहुंचने वाले है। जिसके तहत 19 सितंबर को शाम 06.30 बजे में जितवारपुर कॉलेज में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी हेतु समस्तीपुर जिला राजद के प्रभारी सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोo अली अशरफ फातमी ने आज जितवारपुर व्यापार मंडल परिसर में राजद कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, संचालन प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बतलाया कि अंगारघाट से समस्तीपुर होते हुए मुसरीघरारी तक लगभग 02 दर्जन तोरणद्वार बनाए जाएंगे। लगभग 100 बड़े फ्लैक्स तथा 2000 से अधिक झंडे लगाए जाएंगे।

जितवारपुर कॉलेज के फील्ड में मंच तैयार किया जाएगा। जेनरेटर एवं लाइट की व्यवस्था की गई है। प्रचार गाड़ी निकाल कर प्रचार प्रसार किया जाएगा। विभिन्न टोलियों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। कार्यक्रम हेतु तैयारी कमिटियों का गठन किया गया हैं। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, जिला पार्षद हेमंत यादव, नगर पार्षद चंदन यादव,

जिला महासचिव सह पूर्व मुखिया चंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, वरीय नेता जगदीश राय, पूर्व सरपंच विष्णु राय, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, समाजसेवी सुनील कुमार राय, समाजसेवी रितेश कुमार पिंकू, राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo अकबर अली, जिला सचिव जयलाल राय, राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार, राजद नेता सूरज यादव, गणेश राय आदि मौजूद थे।