विपक्ष हतास है, उनको कोई मुद़दा नहीं मिल रहा है : विजय चौधरी

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विपक्ष हतास है, उनको कोई मुद़दा नहीं मिल रहा है : विजय चौधरी

Doorbeen News Desk: बिहार के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दुनिया में जो देश दादागीरी करता हैं, भारत को आंख दिखाने का काम करता हैं। तब भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब जबाव मिलता हैं, तब हाथ जोड़कर वार्ता करने को तैयार हो जाता है। ये भारत का मान सम्मान होता है। आज पूरी दुनियां भारत की तरक्की की चर्चा होती है।

जैसे दुनिया चकित है देश की तरक्की देखकर, वैसे ही देश चकित है बिहार की तरक्की देख कर। ऐसा गरीब प्रदेश इतना तेज गति के विकास कै से कर रहा है। बिहार में कैसे काम कर रहा हूं। समस्तीपुर पटेल मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष हतास है। उनको कोई मुद़दा नहीं मिल रहा है। आप देखते होइएगा कि हमारा मुद्दा चुराया जा रहा है। मुद्दा कोई चुराया जाता है।

अगर इमानदारी है वो जो कहते हम लागू कर देते हैं, तो सरकार का आभार प्रकट करना चाहिए। उन्होने कहा कि एसआइआर का मुद्दा उठाया। खासकर अल्पसंख्यक भाई से कहना चाहता हूं कि विपक्षी मान रहे है कि अल्पसंख्यक कठपूतली हैं, जब चाहगे नचा लेगें। वैशाली की सांसद वीणा देवी ने कहा कि हमारे पार्टी पांच पांण्डव काम कर रहे हैं।  हम पांच पांडव मिल जायेगे तो कौरव का कुछ नही चलेगा। इसलिए हम सब मिलकर एनडीए का जिताएंगे।