जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने मधुबनी EVM डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण, किया मॉक पोल

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने मधुबनी EVM डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण, किया मॉक पोल

Doorbeen News Desk: आगामी बिहार विधान सभा चुनाव – 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। आज दिनांक *10 सितम्बर 2025* को मधुबनी *जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार* ने *EVM Demonstration Centre (EDC)* का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं मॉक पोल करके मतदान प्रक्रिया को परखा और मतदाताओं को मिलने वाली जानकारी का अनुभव लिया। साथ ही *जिला EVM संग्रहण स्थल* का भी निरीक्षण किया गया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम ने विशेष रूप से कहा कि *EVM Demonstration Centre (EDC)* और *Mobile Demonstration Van (MDV)* के जरिए जिले के हर मतदाता को मतदान प्रक्रिया की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि मतदान के दिन किसी को कठिनाई न हो।

*EVM Demonstration Centre (EDC )* पर मतदाताओं की भागीदारी

06 सितम्बर 2025 तक जिले के विभिन्न अनुमंडलों में स्थापित EDC केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मॉक पोल किया है :

*EDC बेनीपट्टी : 908 मतदाता

*EDC जयनगर : 1,045 मतदाता

*EDC मधुबनी : 1,630 मतदाता

*EDC झंझारपुर : 1,015 मतदाता

*EDC फुलपरास : 958 मतदाता

*मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन (MDV) : मतदान का मोबाइल क्लासरूम*

जिले में चल रही *14 मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन* मतदाता जागरूकता की अनूठी पहल साबित हो रही हैं। ये वैन गाँव-गाँव और शहर की गलियों तक पहुँचकर मतदाताओं को मतदान की बारीकियाँ सिखा रही हैं।

*MDV की प्रमुख विशेषताएँ*

*हैंड्स-ऑन डेमो : मतदाता खुद बटन दबाकर देख सकते हैं कि वोट डालने के बाद वीवीपैट से पर्ची कैसे निकलती है।

*ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में EVM और VVPAT को लेकर लोग हो रहे जागरूक।*

*नए मतदाताओं पर विशेष फोकस : पहली बार वोट करने वाले युवाओं को अभ्यास का अवसर।नए वोटर में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।

*विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर Mobile Demonstration Van (MDV) की पहुँच*

अब तक जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में सैकड़ों बूथों पर MDV पहुँच चुकी हैं :

*31-हरलाखी : 122 बूथ

*32-बेनीपट्टी : 143 बूथ

*33-खजौली :168 बूथ

*34-बाबूबरही : 222 बूथ

*35-बिस्फी : 142 बूथ

*36-मधुबनी : 215 बूथ

*37-राजनगर : 206 बूथ

*38-झंझारपुर : 172 बूथ

*39-फुलपरास : 233 बूथ

*40-लौकाहा : 216 बूथ

निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने कहा कि –

“मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन मतदाता जागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम है। इससे गाँव-गाँव में जाकर लोगों को मतदान प्रक्रिया की स्पष्ट और व्यावहारिक जानकारी मिल रही है। हमारी कोशिश है कि जिले के हर मतदाता को मतदान के दिन आत्मविश्वास और सहजता महसूस है।