व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया ईवीएम का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण
Doorbeen News Desk: समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में 86- केवटी एवं 87- जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम (EVM) का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया।
गौरतलब है कि प्रशिक्षण का आयोजन आगामी विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया के स्वच्छ,पारदर्शी और सुचारू संचालन के लिए दिया गया।

इसमें प्रतिभागियों को ईवीएम के संचालन,नियंत्रण इकाई,कंट्रोल यूनिट (CU), बैलट यूनिट (BU) एवं वीवीपैट (VVPAT) से संबंधित सभी आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया गया, जिन्होंने अधिकारियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी, बल्कि व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से उन्हें ईवीएम के प्रत्येक चरण को समझाया एवं प्रयोग करना सिखाया। मतदान केंद्रों पर ई वी एम का संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे की सभी मतदान केंद्रों पर बिना रुकावट सहज ढंग से मतदान संपन्न हो सके।


इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में ईवीएम के सही उपयोग के संबंध जानकारी दिए।
उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने सेक्टर पदाधिकारी को कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारियों का गहन अध्ययन करें एवं आगामी कार्यों में उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।






