फिर से 2025 विधानसभा चुनाव में नितीश कुमार के नेतृत्व में भाड़ी बहुमत से बनेगा एनडीए सरकार -डाॅ संजय जायसवाल

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

फिर से 2025 विधानसभा चुनाव में नितीश कुमार के नेतृत्व में भाड़ी बहुमत से बनेगा एनडीए सरकार -डाॅ संजय जायसवाल

Doorbeen News Desk: के जी एकेडमी सिंघिया में रोसड़ा विधानसभा का एनडीए कार्यक्रर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय एवं संचालन अशोक चौधरी ने किया। आगुंतक मंचासीन सभी नेताओं का पाग, अंगवस्त्र, फूल माला से रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान ने किया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के रास्ते चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के विकास को बढ़ावा देने लिए जो सौगात बिहार को दिया गया है उससे दूर देहात के लोगों के साथ शहरी क्षेत्रों में कृषि और रोजगार को बढ़ावा मिला है। उनके गरीब कल्याण लाभकारी विकास योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।

पीएम मोदी के विकास के नेतृत्व में दुनिया के तिसरी आर्थिक महाशक्ति बनने राह तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व बिहार तेजी के साथ विकास के रास्ते आगे बढ़ रहा है। बिहार के एनडीए सरकार नितीश कुमार द्वारा 125‌ युनिट मुफ्त बिजली, समाजिक सुरक्षा पेंशन 400‌ रूपए से बढ़ाकर 11रुपये किते जाने, महिला रोजगार के दस हजार रुपए सीधे बैंक खातों में डालकर आगे दो दिये जाने, अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के चर्चा करते हुए उन्होंने ने पीएम मोदी जी और सीएम नीतीश कुमार के लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर लोगों की प्रगति हुआ है। वहीं बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुनील कुमार ने पीएम मोदी जी और सीएम नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार आत्मनिर्भर हों रहा है।

वहीं बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी 2005 से पहले के सरकार के अपराध और भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास के रास्ते पर बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वहीं 2011से पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिर से नितीश कुमार कुमार नेतृत्व में भाड़ी बहुमत से एनडीए सरकार बनने और विकसित बिहार बनाने का संकल्प को पूरा किये जाने की बात कही।

वारिसनगर के विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने आगामी विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिला के दस के दस जीतने का दावा किया।
सम्मेलन को एम एल सी डाॅ तरूण कुमार, भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, हम के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर,रेखा गुप्ता, घनश्याम राय, विद्यासागर निषाद, मनोज झा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, वैधनाथ झा ने सम्मेलन को संबोधित किया।
सम्मेलन में नीरज चौधरी, विष्णुदेव कुशवाहा, श्याम पासवान, वीरेंद्र यादव,अभय प्रकाश,प्रभा मालाकार, सुशील पासवान सहित अन्य एनडीए के नेता और कार्यकर्ता के साथ बड़े संख्या में लोग शामिल रहे।