व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण, विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Doorbeen News Desk: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के आलोक में मंगलवार को स्थानीय कोरबद्धा स्थित संत कबीर महाविद्यालय परिसर में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी मास्टर ट्रेनर शामिल रहे।


वरीय पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर शिक्षा विभाग के डीपीओ सुमित सौरभ, डीपीओ मो जमालउद्दीन, मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, मो तनवीर आलम, अंजनी कुमार पाण्डेय, मनीष चन्द्र प्रसाद, गगन कुमार, मंगलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।








