व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
डीएम ने स्पष्ट कहा कि कोई राशि ली जाती है और शिकायत मिलती है, तो कठोर कारवाई होगी
Doorbeen News Desk: महिलाओं उत्थान के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया गया है। इसमें कोई भी महिला है उसको लाभान्वित किया जायेगा। शुरुआत के दिनों दस हजार रुपये और जैसे-जैसे उनका रोजगार आगे बढ़ता है, तो दो लाख तक की राशि दी जाएगी। उक्त बातें डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामिण क्षेत्रों में जो हमारी संगठन है जीविका, उसके सदस्यों के माध्यम से क्रियान्वयन किया जाता है। जो भी महिला इसका लाभ लेना चाहती है, उसे जीविका से जुड़ना होगा। तभी इसका लाभ मिलेगा। जीविका के माध्यम से आवेदन देना होगा। किसी अन्य कार्यालय में इसका प्रावधान नही है। समूह की महिलाओं की निर्णय ही मान्य होगा।

डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों की महिला जो जुड़ी हुई है वह एलओ माध्यम से आवेदन देगी। जो समूह में नहीं जुड़ी है उनके लिए 10 तारीख से पोर्टल बनाया जा रहा है, जिसमें स्वयं अपना आवेदन भरेगी। फिर शहरी समूह से जोड़ा जाएगा और इसका लाभ दिया जायेगा। इसमें अंतिम तिथि अभी नही निर्धारित की गयी है। समूह से जोड़ने से सही से योजना का क्रियान्वयन हो सकेगा। तभी सरकार का सही ध्येय पूरा होगा।


डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जो महिला है, वो इसमें आ सकती हैं और शहरी क्षेत्रों में जो सम्मिलत नहीं हैं, वह 18 से 60 आयु की महिला हो। आवेदिका या उनके पति आयकर की श्रेणी में नहीं आतें हो और आवेदिका स्वयं या उनके पति सरकारी कर्मी या नियमित संविदा में नहीं हो। कही भी फार्म के लिए जाने की जरुरत नहीं है। जो समूह में है उसी फार्म में सभी लाभुक क्रमश आवेदन करेंगी। डीएम ने स्पष्ट कहा कि कोई राशि ली जाती है और शिकायत मिलती है, तो कठोर कारवाई होगी।






