विशेष मतदाता पुनरीक्षण का दावा आपत्ति का समय खत्म, 48,992 पड़ा आवेदन, 30 सितंबर को वोटर लिस्ट का होगा प्रकाशन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विशेष मतदाता पुनरीक्षण का दावा आपत्ति का समय खत्म, 48,992 पड़ा आवेदन, 30 सितंबर को वोटर लिस्ट का होगा प्रकाशन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में चल रहे विशेष मतदाता परीक्षण का कार्य संपन्न हुआ हो गया। पिछले एक माह में समस्तीपुर जिले से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लोगों ने 48,992 दावा आपत्ति के लिए आवेदन दिया है। जबकि जिले में एसआईआर को लेकर काफी हंगामा हुआ, लेकिन केवल एक पार्टी कांग्रेस ने दावा आपत्ति के लिए एक आवेदन दिया है।

01 अगस्त से 01 सितंबर तक दावा आपत्ति फॉर्म लेने के लिए बूथ पर बीएलओ कार्यरत थे। जबकि सभी प्रखंड कार्यालय व नगर निकाय कार्यालय में विशेष कक्ष बनाया गया था, जहां दावा आपत्ति  फॉर्म लिया जा रहा था। वोटरों ने फॉर्म 06 में नया नाम जोड़ने के लिए 33,946 आवेदन दिए। जबकि नाम काटने के लिए 5,494 आवेदन आए। वही फॉर्म 08 में वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए कल 9,552 आवेदन आए।

उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर लिया गया है। जिसमें कुल आवेदन 48,992 आया है। जिसको अब संबंधित विधानसभा के आरओ द्वारा सुनवाई की जाएगी। फार्म अपलोड करने का काम जारी रहेगा। 30 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

:विस क्षेत्र : फॉर्म 6 : फॉर्म 7 : फॉर्म 8:

कल्याणपुर : 1793 : 0647 : 0970

वारिसनगर : 4250 : 0269 : 1089

समस्तीपुर : 4028 : 0412 : 1552

उजियारपुर : 3579 : 0505 : 1108

मोरवा      : 3590 :  0372 : 1022

सरायरंजन : 2909 : 0209: 0913

मोहिउड्डीनगर: 5028: 1995 : 0904

बिभूतिपुर : 3047: 0470: 0894

रोसरा : 2760 :  0293 : 1146

हसनपुर: 2962: 0322: 0826:

दस विधानसभा में 3603 हैं बूथ: जिले के दस विधानसभा में कुल 3603 बूध होगा। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल मतदाता 28,61,415 था। जिसमें पुरुष मतदाता 15,25,161 का नाम शामिल था। महिला मतदाता की संख्या 13,36,226 है। जबकि जेंडर वोटर 28 है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण में लगभग ढाई लाख वोटर का नाम गायब हो चुका है। हालांकि 30 सितंबर को वोटर लिस्ट  का प्रकाशन होगा, तब जाकर कही सही तथ्य  सामने आ पाएगा।