व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
राजस्व महाअभियान : जिलाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अभियान का लिया जायजा, लोगो से मिलकर चल रहे अभियान का लिया फीड बैक
दूरबीन न्यूज डेस्क। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्यव्यापी “राजस्व महाअभियान” अंतर्गत मधुबनी जिले में घर-घर जमाबंदी पंजी वितरण का कार्य तेजी से जारी है। आज तीसरे दिन तक जिले में अब तक 116306 जमाबंदी पंजी, पंपलेट एवं प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने वरीय अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में राजस्व महा अभियान का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर चल रहे अभियान का फीड बैक भी लिया,साथ उन्हें महा अभियान के संबंध में जानकारी भी प्रदान किया।
गौरतलब हो कि जिलाधिकारी आनंद शर्मा स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान का मकसद है – जमीन संबंधी दस्तावेजों का त्रुटि सुधार, नामांतरण, बंटवारा नामांतरण तथा छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना, वह भी घर-घर जाकर सीधे जनता तक सुविधा पहुँचाना।
⬛ जिले में व्यापक तैयारी, घर-घर पहुँच रही टीमें
डीएम श्री शर्मा ने बताया कि नामित हल्का कर्मी घर-घर जाकर जनता को प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं। तीन दिन बाद से इन प्रपत्रों को पंचायतवार आयोजित शिविरों में लिया जाएगा, जहां सभी आवेदन की जाँच एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायतवार रोस्टर के अनुसार वितरण एवं शिविर आयोजन समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।

⬛ अभियान से मिलेगी ये प्रमुख सुविधाएँ
डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार
छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करना
उत्तराधिकार नामांतरण
संयुक्त संपत्ति का बंटवारा नामांतरण
नाम, खाता, खेसरा, रकबा एवं लगान संबंधी अशुद्धियों का सुधार
प्रत्येक हल्का क्षेत्र में सात दिनों के अंतराल पर दो शिविर आयोजित होंगे, जहाँ सभी आवेदन स्वीकार और निस्तारित किए जाएंगे।

⬛ पारदर्शिता और नागरिक सुविधा पर जोर
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि –
सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी माइक्रोप्लान के अनुसार अपने आवंटित हल्का/मौजा में जमाबंदी पंजी वितरण सुनिश्चित करें।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप-समाहर्ता अपने क्षेत्र का सतत अनुश्रवण करें।
सभी अंचल अधिकारी प्रतिदिन का प्रतिवेदन विभागीय पोर्टल पर अपलोड करें और उसकी प्रति जिला राजस्व शाखा में उपलब्ध कराएं।

⬛ आमजन के लिए संदेश
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क करें।






