व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन
दूरबीन न्यूज डेस्क। भारत सरकार द्वारा संचालित एक आवासीय विद्यालय प्रणाली के पटना संभाग अंतर्गत कटिहार संकुल के 21 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 156 छात्र-छात्राओं के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली ,समस्तीपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया।
कला उत्सव के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य विद्यालय बेला पचरुखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार,प्राचार्य टी. एन. शर्मा, उप प्राचार्य आर.एस.झा, निर्णायक मंगलेश कुमार, साधना कुमारी एवं विनय सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. टी.एन.शर्मा ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम, पाग़ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य ने बच्चों में छिपी प्रतिभा की खोज हेतु आयोजित इस कला उत्सव के औचित्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका भरपूर उत्साह वर्धन किया।मौके पर पूसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि, विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र व पूसा के बी सी ओ राजीव नयन,

विद्यालय के शिक्षक डॉ. मनिंदर कुमार,अखिलेश कुमार, बी. एन.झा,रजनीश कुमार, योगेंद्र चौधरी, आनंद भगत, नीलम, पूनम, श्वेता कुमारी,किरण सिंह आदि की सक्रियता से कार्यक्रम अपनी भव्यता और उत्कृष्ट को समेटे रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका अर्चना कुमारी एवं छात्र पुष्पक कुमार ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अनवद्य वाद्य,
कथा वाचन एवं प्रदर्शन कला का आयोजन किया गया।आज संवाद शैली में राम कथा, चाणक्य चंद्रगुप्त कथा एवं विकसित भारत @ 2047 पर आधारित कथा की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।संकुल के सभी विद्यालयों के टीम लीडर और प्रतिभागी कलाकारों ने भी यहां की मेजबानी की भूरी-भूरी प्रशंसा की।






