व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
डीएम ने डीईओ को बड़गांव के एचएम पर एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश, हसनपुर विधानसभा में बीएलओ को कार्य मे बाधा करने का है मामला
दूरबीन न्यूज डेस्क। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 166, उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गाँव पूरब भाग के बीएलओ को उनके प्रधानाध्यापक द्वारा कार्य करने में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने डीइओ को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
एक जुलाई के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्य में 140-हसनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 166, उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गाँव पूरब भाग के बीएलओ राम कुमार के कार्य में प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय (प्रखंड हसनपुर) के द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिस कारण यह कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 में आयोग द्वारा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के अतिरिक्त बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ की प्रमुख भूमिका निर्धारित की गयी हैं। ज्ञातव्य हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित यह कार्यक्रम निर्धारित अवधि के अन्दर क्रियान्वित किया जाना हैं। डीएम रोशन कुशवाहा ने डीइओ को प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह के विरूद्ध आरपी एक्ट 1950 की धारा 32 के तहत नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाय।

साथ ही यह भी निर्देश दिया हैं कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों (बीएलओ एवं बोलेंटियर) को अगर प्रधानाध्यापक के स्तर से उक्त कार्य हेतु को किसी भी प्रकार से बाधित किया जा रहा हो तो अपने स्तर से संबंधित प्रधानाध्यापकों को इस हेतु सख्त आदेश निर्गत करना सुनिश्चित करेंगें।







