व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बीपीएससी की 71वीं प्रतियोगिता के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग की तिथि घोषित ऑफलाईन आवेदन भरने की तिथि 12 जुलाई
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिला अल्पसंख्यक छात्रावासों में निःशुल्क गैर आवासीय कोचिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन लेने की तिथि घोषित की गयी है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजनान्तर्गत नोडल एजेन्सी मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षण में हज भवन पटना में बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की निःशुल्क गैर आवासीय कोचिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम होना है। इसमें भाग लेने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय (बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई, मुस्लिम एवं जैन) के उम्मीदवारों से ऑनलाईन आवेदन लिया जाना है।


इच्छुक अभ्यार्थी जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समस्तीपुर में 12 जुलाई तक ऑफलाईन आवेदन भर सकते हैं। कोचिंग की व्यवस्था छात्रों के लिए अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मोडेल इंटर विद्यालय परिसर, बहादुरपुर, समस्तीपुर में संचालित होगा। इच्छुक आवेदकों में जो पूर्व में संघ लोक सेवा आयोग, बिहार लोक सेवा आयोग एवं राज्यों की लोक सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग इत्यादी के साक्षात्कार एवं प्रारंभिक अथवा मुख्य परीक्षाओं में से किसी में भी सफल हुए हैं, उन्हे प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं स्तर बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं स्तर के ही अनुरुप होगा।
ऑफलाईन आवेदन भरने की तिथि 12 जुलाई होगी। जबकि प्रवेश परीक्षा की तिथि 14 जुलाई है। वहीं प्रवेश परीक्षाफल की घोषणा 18 जुलाई को होगी। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि 20 व 21 जुलाई होगी। इसके अलावे प्रवेश संबंधी अतिरिक्त जानकारी लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समस्तीपुर से संपर्क किया जा सकता है।






